{"_id":"5cafa1bfbdec22143439dd8d","slug":"91555014079-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ा तो बिजली ने भी रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ा तो बिजली ने भी रुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। तेज धूप के कारण चढ़ता पारा परेशान कर रहा है तो बिजली कटौती भी रुला रही है। गुरुवार को भी चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल ध्वस्त रहा। लोकल फाल्ट ठीक करने के नाम पर कई इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही।
सिगरा, महमूरगंज, मंडुवाडीह, लहरतारा, चांदपुर, लंका, सुंदरपुर, लोहता इलाके की बिजली कई बार काटी गई। इससे लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी यही हाल रहा। उपकेंद्रों के सूत्रों की मानें तो ओवरलोड के चलते लाइनें ट्रिप कर रही हैं। लगातार कटौती के बजाय 15-15 मिनट की कटौती कई बार हो रही है। दिन भर में ढाई से तीन घंटे की कटौती हो रही है। लोगों को कहना है कि जब वह उपकेंद्रों में कॉल करते हैं तो फोन रिसीव नहीं होता है। इंवर्टर भी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाए। उधर, अधिकारियों का कहना है कि एकसाथ बिजली उपकरण चलने के कारण लाइनें ट्रिप होती हैं।
तेज धूप के कारण गुरुवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसा माहौल रहा। स्कूली बच्चे भी परेशान रहे। प्रमुख चौराहों पर नारियल पानी और जूस के स्टॉल पर भी भीड़ देखी गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस था जो गुरुवार को बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तपमान 21.7 से बढ़कर 23.0 हो गया।