फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धक्कामुक्की के बाद सपाइयों ने डीएम पोर्टिको पर दिया धरना

धक्कामुक्की के बाद सपाइयों ने डीएम पोर्टिको पर दिया धरना

Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
धक्कामुक्की के बाद सपाइयों ने डीएम पोर्टिको पर दिया धरना
वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ में रोके जाने के विरोध में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में धरना- प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर पुलिस बल के विरोध और धक्कामुक्की के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए और डीएम पोर्टिको पर प्रदर्शन किया। इधर, मैदागिन चौराहे पर सपाइयों ने मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोती। कोतवाली में प्रदर्शन कर रहे 45 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया और देर शाम रिहा कर दिया। भोजूबीर तिराहे और सिगरा चौराहे पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान सपाइयों का बसपा कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता भोजूबीर तिराहे पर एकत्र हुए और पुतला दहन किया। इसके साथ ही बीच सड़क पर धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर सपाई नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां बसपा के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में पहुंचे थे। भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की और इस बीच सपाइयों के साथ जमकर धक्कामुक्की हुई। नोकझोंक के बीच सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर गए। डीएम पोर्टिको पर नारेबाजी करते हुए उन्होंने धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर जिलाधिकारी को बुलाने की शर्त रखकर करीब डेढ़ घंटे तक वे जमे रहे। अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार ने उनसे बातचीत की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रमेश राजभर, जितेंद्र यादव, आत्माराम यादव, प्रदीप जायसवाल, जियालाल राजभर, विवेक यादव, इरशाद अहमद, कमल पटेल, अखिलेश मिश्र, संजय मिश्रा, यशोदा पटेल, प्रकाश पटेल, अरविंद यादव, सनी सोनकर, सूरज कौल, विनोद शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed