फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इस्राइल के विशेषज्ञों ने बताई आपदा प्रबंधन की बारीकियां

इस्राइल के विशेषज्ञों ने बताई आपदा प्रबंधन की बारीकियां

Sat, 21 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
इस्राइल के विशेषज्ञों ने बताई आपदा प्रबंधन की बारीकियां
वाराणसी। भूकंप, बाढ़, भूस्खलन जैसी दैवी आपदा के समय निपटने के लिए अब बीएचयू की मदद इस्राइल करेगा। इसके लिए वहां की संस्था मसाव की ओर से आयोजित संगोष्ठी में इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके लिए शुक्रवार को इस्राइल से तीन सदस्यीय टीम यहां पहुंची और आईएमएस बीएचयू के विशेषज्ञों से बात कर योजना पर काम करने की बात कही।
विज्ञापन

इस्राइल की संस्था मसाव की ओर से देश में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से सहयोग किया जाता है। इसी के तहत आपदा प्रबंधन पर एम्स के बाद अब बीएचयू में काम करने की तैयारी है। इस्राइल से आने वाली टीम में डैन अलोफ, डा. एरान तल ओर, डॉ. मोसे माइकलसन ने आपदा प्रबंधन में इस्राइल की तरफ से मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। डॉ. एरॉन तल ओर ने दुघर्टनाओं के समय होने वाले उपचार और प्रबंधन के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल कराने का सुझाव दिया। बताया कि देश के विभिन्न चिकित्सकीय संस्थानों में चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके अलावा बीएचयू में इंडो अमेरिकी इस्राइली केंद्र बनाने की सिफारिश भी की गई, जिसमें बिहार, बंगाल, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों के चिकित्सकों को आसानी से प्रशिक्षित किया जा सके। इसके अलावा सदस्यों ने आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, इमरजेंसी प्रभारी डॉ. कुंदन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed