फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पारंपरिक परिधानों में छात्राओं ने बिखेरे जलवे

पारंपरिक परिधानों में छात्राओं ने बिखेरे जलवे

Sat, 08 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
पारंपरिक परिधानों में छात्राओं ने बिखेरे जलवे
वाराणसी। लीक से हटकर कुछ कर गुजरने का हौसला लेकर नवागत छात्राओं ने अपने इरादे जाहिर कर दिए। उनके चेहरे का आत्मविश्वास बता रहा था कि वह फैशन की दुनिया में कुछ नया करने का हौसला लेकर आई हैं। मौका था शुक्रवार को बीका इंस्टीट्यूट में सीनियर्स और फ्रेशर्स मीट का। पारंपरिक परिधानों की थीम से सजे सत्र के दौरान छात्राओं ने जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

पारंपरिक परिधान में सजे नवागत छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स को फैशन परेड के माध्यम से अपना परिचय कराया। पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की झलक देखकर सीनियर्स और अध्यापकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। नेपाल से आई छात्रा शीलू ने बताया कि फैशन की दुनिया में उसे नाम कमाना है। वह लीक से हटकर फैशन ट्रेंड को एक नया आकाश देना चाहती हैं। छात्र अबू ओसामा ने बताया कि उसकी ख्वाहिश है कि वह बहुत बड़ा डिजाईनर बने। हृतिका ने बताया कि उसे पारंपरिक और वेस्टर्न का फ्यूजन बहुत पसंद है। वह भी अपनी डिजाइन के कारण भविष्य में मशहूर होना चाहती है। मनीष मल्होत्रा को अपना आइकान मानने वाली हृतिका को उनके ब्राइडल कलेक्शन सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। फ्रेशर्स मीट के दौरान सीनियर छात्र-छात्राओं ने जूनियर को भविष्य में बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में होने वाले बदलाव और आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया। इस दौरान सौम्या लाथ, राजनंदिनी, गरिमा, मोनिका, विशाल, रितिका, सोनाली, प्रियंका, आनंद, लवी, अवंतिका और स्मिता आदि छात्राएं मौजूद रहीं। संस्थान के निदेशक पंकज टेकरीवाल ने सभी नवागत छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी। छात्राओं की ड्रेस डिजाइनिंग में संस्थान की फैकल्टी सरोजनी सिंह, एेंजला और श्वेता अग्निहोत्री ने सहयोग किया।
विज्ञापन


शादियाें की है जान
वाराणसी। फैशन डिजाइनिंग फैकल्टी सरोजनी सिंह ने बताया कि पारंपरिक परिधान सभी शादियों की जान होते हैं। ये हर खास मौके को और भी ज्यादा खास बना देते हैं। शादी का मौका हो या फिर किसी पार्टी का पारंपरिक परिधान आपको हमेसा एक अलग ही लुक देते हैं। शादी या पार्टी के दौरान पारंपरिक परिधाम आपको भीड़ में सभी के आकर्षण का केंद्र बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारसी साड़ियों का इस्तेमाल बना रहा खास
वाराणसी। बनारसी साड़ियों का इस्तेमाल आजकल फैशन के दौरान कई तरह से किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल आपकी ड्रेेस को सबसे अलग लुक देने में काफी मददगार साबित हो सकती है। फैशन एक्सपर्ट से सही सलाह लेकर आप इसको अपने पारंपरिक परिधानों के साथ बेहतर कांबिनेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed