{"_id":"601ee5e44327a01aa4348882","slug":"9-injured-in-pickup-and-roadways-bus-collision-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पिकअप और रोडवेज बस की टक्कर में 9 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पिकअप और रोडवेज बस की टक्कर में 9 घायल
Sun, 07 Feb 2021 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेहटी गांव के पास शनिवार की देर शाम पिकअप और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में नौ यात्री घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जौनपुर डिपो की बस देर शाम सवारी लेकर वाराणसी की तरफ जा रही थी। रेहटी के पास हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से टकराते हुए बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। पिकअप भी पलट गया। हादसे में बस चालक शैलेंद्र सिंह (40) निवासी भेला समोधपुर सरपतहा, रोशन सिंह (40) जमैथा, मोन्तीन (31) तेलियाना वाराणसी, प्रेमकुमारी (25), राखी (50) निवासी हमजापुर, राजू (35), मुसाफिर (50) आजमगढ़, जैश (45) को चोट आई।
विज्ञापन
सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर कराया गया। बस परिचालक अनुराग यादव निवासी कसहा थाना दिबियापुर, जिला औरैया ने बताया कि बस मे कुल 40 यात्री सवार थे। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से वाराणसी भेज दिया गया।
विज्ञापन