{"_id":"5c50b1cdbdec2273a74cf9c8","slug":"81548792269-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 नहीं 110 की औसत रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 नहीं 110 की औसत रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) जिसके बारे में 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने का प्रचार किया गया था, वह वाराणसी-जंघई-इलाहाबाद रूट पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा के औसत रफ्तार से चलेगी। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच केवल दो स्टेशनों कानपुर और प्रयागराज में ही यह ट्रेन ठहरेगी। फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और वाराणसी के बीच का सफर केवल आठ घंटे में तय करेगी। सूत्रों की मानें तो एक्सप्रेस का शेड्यूल और किराया तैयार है बस रेल मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है।
प्रस्तावित कार्यक्रम तहत वंदे भारत दिल्ली से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रास्ते में यह कानपुर स्टेशन पर सुबह 10:20 बजे और प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में एक्सप्रेस वाराणसी से दोपहर बाद 3:00 बजे चलेगी और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह प्रयागराज में शाम 4:35 बजे और कानपुर में 6:30 बजे रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। सोमवार और गुरुवार को नई स्व-चालित ट्रेन की जांच और मेंटनेंस के लिए रखा गया है। जहां तक किराए की बात है तो सूत्रों के अनुसार एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2800 से 2900 रुपये के बीच होने की संभावना है। वहीं चेयर कार का किराया 1600 से 1700 रुपये के बीच हो सकता है। वंदे भारत एक्सप्रेस, मेक इन इंडिया के तहत 97 करोड़ रुपये की लागत से 18 महीन के रिकार्ड समय में बनाई गई।
ट्रेन की कुछ विशेषताएं
वंदे भारत एक्सप्रेस भविष्य में शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी
दरवाजे स्वचालित, यात्रियों के लिए वाई-फाई
बायो-वैक्यूम सिस्टम सहित मॉड्यूलर शौचालय
जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली