{"_id":"5a91d1ec4f1c1b3f658b4c04","slug":"81519505900-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार 0
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय भांजी से दुराचार का मामला शनिवार को थाने पहुंचा। पीडि़ता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पैसे का प्रलोभन और जान से मारने की धमकी देकर उसके मामा ने पिछले चार साल में उसके साथ कई बार दुराचार किया। आजिज आकर उसने मां को आपबीती सुनाई तो परिवार के साथ गांव की कई महिलाएं थाने पहुंचीं। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मामा को पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, पीडि़ता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता वाराणसी स्थित एक स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ती है। उसके गांव के पड़ोस में ही उसका ननिहाल है। वह अक्सर वहां आती-जाती रहती है। पीडि़ता ने बताया कि चार साल पहले उसके मामा ने पैसे का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर आए दिन गलत हरकतें करने लगा। लोकलाज और भय के चलते वह सब सहती रही। पिछले दिनों फिर उसने जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। आजिज आकर उसने मां को आपबीती सुनाई। इस पर मां-बाप और उनके समर्थन में दर्जनों महिलाएं थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।