{"_id":"5a91d1ee4f1c1be13b8b4d5e","slug":"71519505902-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडरा बाजार में आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडरा बाजार में आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी0
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर और लोहता थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान और एक मकान को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात चुरा ले गए। भुक्तभोगियों की सूचना पर शनिवार को पहुंची इलाकाई थानों की पुलिस महज मौका मुआयना तक ही सीमित रही।
फूलपुर थाना अंतर्गत रामपुर निवासी मोहन सेठ की पिंडरा बाजार में आभूषण की दुकान है। शनिवार की सुबह मोहन दुकान पर पहुंचे तो छत काटी गई थी और आलमारी में रखे तीन लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात गायब थे। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके साथ ही दुकान में चोरों की घड़ी, छेनी, ब्लेड और प्लास भी छूटा हुआ मिला। उधर, लोहता थाना अंतर्गत रहीमपुर नई बस्ती निवासी कामिल के मकान में सेंध काटकर चोर 50 हजार रुपये और तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा ले गए।