फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होली पर हुड़दंग मचाया तो जा सकते हैं जेल

होली पर हुड़दंग मचाया तो जा सकते हैं जेल

Fri, 23 Feb 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग मचाया तो जा सकते हैं जेल
भदोही। होली पर्व पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरूवार को कोतवाली परिसर में बैठक हुई। बैठक को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव और पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि किसी को नई परंपरा डालने की इजाजत नहीं होगी। होली के दिन हमेशा की तरह दोपहर 12 बजे तक लोगों को रंग खेलने की अनुमति रहेगी। उन्होंने इसमे सबसे सहयोग मांगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि होली पर्व मेलजोल और सद्भाव का त्योहार है। सबके मिलजुल कर त्योहार मनाने से इसका आनंद दोगुना हो जाता है। बेहतर बिजली, पानी की व्यवस्था देकर प्रशासन भी आप सबकी खुशी में शामिल होना चाहता है। आश्वस्त किया कि होली के दिन भरपूर बिजली दी जाएगी। सीओ ने कहा कि पूर्व की भांति कोई नई परंपरा न शुरू करें। होली के दिन दोपहर 12 बजे तक रंग खेल सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने कई स्थानों पर होलिका को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। सभी ने एक स्वर में विद्युत और जलापूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की। घमहापुर के सभासद मरेंद्रनाथ बिंद ने जलभराव की समस्या की ओर ध्यानाकर्षित कराया जिस पर वहां मौजूद पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने समय पूर्व व्यवस्था सुदृढ़ कराने का आश्वासन दिया। बैठक को नईबाजार पंचायत चेयरमैन विजय सोनकर, एसडीओ टाऊन गोविंद प्रसाद पालिका के जलकल अभियंता प्रदीप कुमार ने संबोधित किया। विनीत बरनवाल, करुणाशंकर दूबे, गिरधारी जायसवाल, खुर्रम अंसारी, ओम सिंह, शाहिद जमाल, खोवा सोनकर, कामिल अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, वाजिद अली, रमेश प्रजापति, अभिषेक यादव, सुजीत यादव, राधेश्याम यादव, राकेश गुप्ता, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed