फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अनपरा अ परियोजना में अभियंता समेत दो झुलसे

अनपरा अ परियोजना में अभियंता समेत दो झुलसे

Thu, 11 Apr 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अनपरा अ परियोजना में अभियंता समेत दो झुलसे
अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा अ तापीय परियोजना में बृहस्पतिवार की दोपहर ब्रेकर में फ्लैसिंग होने से सहायक अभियंता सहित एक संविदा श्रमिक झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अनपरा अ तापीय परियोजना में कार्यरत सहायक अभियंता अजय सिंह और संविदा श्रमिक परवेज श्रीवास्तव एसी यार्ड में काम कर रहे थे। इसी दौरान ब्रेकर में फ्लैशिग शुरू हो गई जब तक लोग समझ पाते तब तक अजय सिंह व परवेज फ्लैशिंग की चपेट में आ चुके थे। आसपास काम कर रहे श्रमिकों व अधिकारियों ने दोनों को परियोजना चिकित्सालय ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना में दोनों के चेहरे व शरीर के हिस्से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि परवेज जहां 25 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है वहीं अजय सिंह 10 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। घटना से परियोजना में हड़कंप की स्थित बनी रही। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के महामंत्री सुरेंद्र पाल ने आये दिन परियोजना में हो रही दुर्घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए कहा कि परियोजना में सुरक्षा की घोर अनदेखी की जा रही है। इससे पूर्व भी कई घटनायें घटित हो चुकी है। विगत दो वर्ष पूर्व भी एक श्रमिक फ्लैशिंग की चपेट मे आकर अपनी जान गंवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed