{"_id":"5b539f5d4f1c1bc57a8b5c36","slug":"61532206941-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करने से रोकने पर हेरिटेज के मेडिकल छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करने से रोकने पर हेरिटेज के मेडिकल छात्रों का हंगामा
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को परीक्षा में नकल करने से मना करने पर हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा खत्म होने पर छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ मारपीट की और परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की। इसमें कई शिक्षक और कर्मचारी चोटिल हो गए। पुलिस ने लाठी पटककर छात्रों को खदेड़ा। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विश्वविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षा के तहत शनिवार को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा का अंतिम दिन था। अब तक नकल के आरोप में सात छात्रों को रस्टीकेट किया जा चुका है। इधर शनिवार को नकल करते एक छात्र को जब विश्वविद्यालय की टीम ने पकड़ा तो वह छत पर जाकर कूदने का प्रयास करने लगा। साथ ही चिट खा गया। इधर शाम को पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 100 छात्रों ने वहां मौजूद शिक्षकों पर हमला बोल दिया। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. शंभूनाथ उपाध्याय ने बताया कि छात्रों ने शिक्षकों, कर्मचारियों से मारपीट के साथ संकाय में तोड़फोड़ की है। कई लोगों को चोट भी आई हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।