फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहर के दूसरे सीएनजी स्टेशन का काम शुरू

शहर के दूसरे सीएनजी स्टेशन का काम शुरू

Wed, 20 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
शहर के दूसरे सीएनजी स्टेशन का काम शुरू
वाराणसी। गेल के कार्यकारी निदेशक परियोजना एमवी अय्यर ने डीएलडब्ल्यू स्थित आईओसीएलके केसव आटोमोबाईल पेट्रोल पंप पर गेल के दूसरे सीएनजी स्टेशन के निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन

भारत सरकार की महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा वाराणसी शहर में प्रधानमंत्री उर्जा गंगा परियोजना के अंतर्गत शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से घरो, व्यावसायिक तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों मे पीएनजी तथा वाहनो को सीएनजी उप्लब्ध कराई जा सके। इस परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को गेल के कार्यकारी निदेशक परियोजना ने डीएलडब्ल्यू स्थित आईओसीएल केसव आटोमोबाईल पेट्रोलपंप पर गेल के दूसरे सीएनजी स्टेशन के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भूमि पूजन किया। हर हर महादेव के जय घोष के साथ कार्य शुरु हुआ। इससे पहले एक सीएनजी स्टेशन को लेकर केसरी पेट्रोल पंप पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सीएनजी, वाहनों के लिए सस्ता तथा पर्यावरण मित्र ईंधन है जिससे एक ओर वाहनों के खर्च पर नियंत्रण किया जा सकता है तो वहीं दूसरी ओर पर्यावरण के प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गेल का प्रयास रहेगा का वह जल्द से जल्द वाराणसी में शहर वासियों को सीएनजी उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गेल के महाप्रबंधक एसएन यादव, विवेक वाठोडकर, उप महाप्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक सुनील कुमार, प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी एवं आईओसीएल से विमलेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed