फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 rivers of the state will be revived with the help of IIT BHU

आईआईटी बीएचयू के सहयोग से प्रदेश की 60 नदियों का होगा पुनरुद्धार

Wed, 06 Apr 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
60 rivers of the state will be revived with the help of IIT BHU
वाराणसी समेत प्रदेश भर की 60 नदियों के पुनरुद्धार कराने की तैयारी चल रही है। काशी की वरुणा, गोमती, बाणगंगा, नंद, करमनासा, गड़ई सहित कई नदियों का पुनरोद्धार और संरक्षित किया जाएगा। इसमें आईआईटी बीएचयू, कानपुर और रुड़की का भी सहयोग लिया जाएगा। मंगलवार को शासन स्तर से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसका खाका तैयार कर लिया गया है। बैठक में इससे जुड़े कई बिंदुओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश की 60 नदियों के पुनरोद्धार की कवायद चल रही है। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य विकास अधिकारी, बंधी प्रखंड के एक्सईएन, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें नदियों को एक दूसरे से जुड़कर खाका तैयार किया गया। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस काम में कानपुर, रुड़की सहित बीएचयू आईआईटी का भी तकनीक सहयोग लिया जाएगा। बैठक में शामिल आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने भी इस पर अपनी राय रखी। प्रदेश स्तर की ऑनलाइन बैठक में तमाम विशेषज्ञों ने आगे की रणनीति तैयार करने की बात कही। परियोजना के तहत बनारस समेत प्रदेश की 60 नदियों का पुनरुद्धार किया जाएगा। जिन नदियों का पुनरोद्धार किया जाएगा, उसमें वाराणसी में असि, प्रयागराज, जौनपुर, भदोही और वाराणसी में वरुणा के साथ ही जालौन, लखनऊ, उन्नाव आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed