{"_id":"66e8f4b577e9c4526602c52a","slug":"6-people-burnt-due-to-pipe-of-flag-of-eid-e-miladunnabi-procession-came-under-influence-of-ohe-line-in-varanas-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ओएचई लाइन की जद में आई ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के झंडे की पाइप, 6 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ओएचई लाइन की जद में आई ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के झंडे की पाइप, 6 लोग झुलसे
Tue, 17 Sep 2024 08:47 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:47 AM IST
सार
वाराणसी जिले में ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में हादसा हो गया। ओएचई लाइन की चपेट में आने से छह लोग झुलस गए।
विज्ञापन
जुलूस में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में सोमवार को एक झंडे की पाइप नक्खी घाट क्रॉसिंग पर रेलवे के ओवरहेड उपकरण (ओएचई) के तीन फीट के दायरे में आ गई। इसके चलते छोटे मालवाहक पर सवार छह युवक झुलस गए। आनन-फानन सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार पांच युवकों की हालत सामान्य है। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है।
ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस सरैया स्थित हाजी कटरा से बड़ी बाजार की ओर गया था। वापसी के दौरान जुलूस में शामिल कोनिया का मन्नू (22) व इकराम (21), सरैया का मोहम्मद शाहिद (22) व राजा (23), लाटसरैया का सलमान (21) और लाटभैरव का जमील (21) छोटे मालवाहक पर सवार थे। सलमान के हाथ में जो झंडा था वह स्टील की पाइप में लगा हुआ था।
नक्खी घाट क्रॉसिंग पर पाइप रेलवे की ओएचई लाइन के तीन फीट के दायरे में आ गई। इसके चलते पाइप में करंट उतरा और सलमान गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, मालवाहक सवार पांच अन्य युवक मामूली रूप से झुलसे हैं। उपचार के लिए सभी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। उधर, इस संबंध में जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार झुलसे हुए युवकों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद रेलवे की ओर से किया गया अलर्ट
नक्खी घाट रेलवे क्रॉसिंग पर हुए हादसे के बाद पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर से सभी समपार फाटक पर तैनात कर्मियों के लिए अलर्ट जारी किया गया। कहा गया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल होकर झंडा लेकर चल रहे लोगों को आगाह करते हुए ही रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने दिया जाए।