फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5237 student left first day up board exam in varanasi

UP Board Exam: वाराणसी के 128 केंद्रों पर पहले ही दिन 5237 ने छोड़ी परीक्षा, कक्ष निरीक्षकों की भी रही कमी

Fri, 23 Feb 2024 12:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

वाराणसी के कुछ केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के बिना ही परीक्षाएं दी गईं। परीक्षा के बाद राजकीय क्वींस कॉलेज में बने संकल्पन केंद्र में देर रात तक कॉपियों को पहुंचाया गया। इसके पहले परीक्षार्थियों पर स्कूल-कॉलेज के शिक्षकों ने पुष्पवर्षा की थी।

विज्ञापन
5237 student left first day up board exam in varanasi
परीक्षा देने के बाद कॉलेज से बाहर आतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार को शुरू हुई। जिले के 128 केंद्रों पर दोनों पालियों में 93649 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 5237 ने छोड़ दी। पहले दिन ज्यादातर केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और स्टेटिक्स मजिस्ट्रेटों नहीं पहुंचे। पहली पाली में कई केंद्रों पर एक ही कक्ष निरीक्षक के भरोसे परीक्षा कराई गई। कुछ पर बिना स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट के बिना ही परीक्षा हुई।

विज्ञापन


हाईस्कूल में पहली पाली हिंदी और इंटर का सैन्य विज्ञान जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल में कामर्स और इंटर में हिंदी की परीक्षा हुई। वहीं, सुबह बारिश से परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और सचल दल व जोनल मजिस्ट्रेट चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन


इस बार 8:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। सुबह 7:30 बजे से ही प्रवेशद्वारों पर लंबी कतार लग गई थी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने तक काफी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट देर में पहुंचे। कइ केंद्रों के कुछ कमरों में केवल एक-एक कक्ष निरीक्षक तैनात थे। जबकि कुछ केंद्र पर पेपर खोलने के समय स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी में 52157 परीक्षार्थियों में से 3338 और इंटर हिंदी में 46729 में से 711 ने परीक्षा छोड़ी है। जबकि हाईस्कूल कामर्स में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि इंटर सैन्य विज्ञान में कोई अनुपस्थित नहीं था। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी सचल दल दस्ता के साथ पहुंचे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी चक्रमण करते रहे।

कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय एवं राजकीय क्वींस कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों से निगरानी होती रही। यहां से क्षेत्रीय कार्यालय से 15 जिलों के 2084 केंद्रों की निगरानी हो रही है।

कक्ष निरीक्षकों रही की कमी
सरदार इंटर कालेज बढैनी, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बावन वीघा, जगतपुर इंटर कालेज, महामना मालवीय इंटर कॉलेज, सुभाष इंटर कॉलेज चौबेपुर, काशी बूल्लू इंटर कालेज उगापुर, लक्ष्मी शंकर इंटर कालेज राजवारी, देवबाणी इंटर कालेज आदि कॉलेजों में कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। कई केंद्रों पर देर से पहुंचने पर कुछ छात्रों की परीक्षा छूट गई। सुबह बारिश के चलते दूर-दराज केंद्रों पर परीक्षार्थियों को दिक्कत हुई।

बदला जेंडर, छात्र ने छात्राओं के साथ दी परीक्षा
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में एक छात्र ने भी पहली पाली में परीक्षा दी। कॉलेज की कम्प्यूटर में फीडिंग में गड़बड़ी से उसका जेंडर बदल गया। इसके चलते उसका केंद्र यहां पड़ा है। प्रधानाचार्य निशा यादव ने बताया कि संत साईं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर के छात्र का यहां केंद्र पड़ा है। जबकि यहां 21 बालिका विद्यालयों की छात्राएं परीक्षा दे रही हैं।

देर रात तक पहुंचती रहीं कॉपियां
परीक्षा के बाद राजकीय क्वींस कॉलेज में बने संकल्पन केंद्र में कॉपियां देर रात तक पहुंचती रहीं। ग्रामीण इलाकों से कॉपियां रात में पहुंचीं। ज्यादातर केंद्रों से दोपहिया वाहनों से लेकर आ रहे थे। देर रात तक कॉपियां रिसीव की गई।


पुष्पवर्षा कर परीक्षा को दिया उत्सवी रंग
केंद्रों पर परीक्षार्थियों पर पुष्पवर्षा कर इसे उत्सवी रंग दिया गया। जिससे छात्र तनाव में रहें और ठीक से परीक्षा दें। राजकीय क्वींस कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खीनी व गंगापुर, खालसा बालिका इंटर कॉलेज आदि कॉलेजों में पुष्पवर्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed