फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका में डेंगू का कहर, दर्जनों बीमार

डीरेका में डेंगू का कहर, दर्जनों बीमार

Wed, 07 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीरेका में डेंगू का कहर, दर्जनों बीमार
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना में दर्जनों लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। यूनियन नेताओं के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों को डेंगू बुखार हो गया है। लोगों का कहना है कि इसका कारण गंदगी व जल जमाव है। लोगों ने फागिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

डीरेका प्रशासन जनता की आस्था और सुविधा से जुड़े छठ पूजा, पटाखे की दुकान जैसे मुद्दों को लेकर नए-नए फरमान जारी करने में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर बुनियादी सुविधाओं की हालत खस्ता है। परिसर में तेजी से डेंगू फैल रहा है। कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव बीडी दुबे व उनकी पत्नी, डीएलडब्लू मजदूर संघ के महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी और उनका भतीजा, भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश पाठक के दोनों बच्चे और बहने सहित कई नेता और उनके परिजन डेंगू के शिकार हैं। इसी प्रकार कर्मचारी परिषद के सदस्य इजमामुल हक की प्लेटलेट्स ज्यादा कम होने पर हेरिटेज रेफर कर दिया गया। 11 नवंबर को उनकी लड़की की शादी है। कई अधिकारी और उनके परिजन भी इसकी चपेट में आए हैं। डेंगू का शिकार होने वाले कर्मचारियों की लंबी फेहरिस्त है। लगातार लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डीरेका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed