{"_id":"5b68b2a54f1c1bde6d8b6a3e","slug":"51533588133-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छोटे होमगार्ड जैसे दिखते थे बच्चे, अब हो गए स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले छोटे होमगार्ड जैसे दिखते थे बच्चे, अब हो गए स्मार्ट
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
राजातालाब। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति मात्र एक साल में ही बेहतर हो गई है। पहले छोटे-छोटे बच्चे खाकी वर्दी में आते थे जो छोटे होमगार्ड जैसे दिखते थे। भाजपा सरकार बनने के बाद स्कूली ड्रेस में बदलाव कर दिया गया। अब भारत का बचपन उत्तर प्रदेश में सुंदर ड्रेस में स्कूल जाते हुए देखा जा सकता है। सोमवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक के नरउर प्राथमिक विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट क्लास की शुरुआत की। इस मौके पर बच्चों को पाठ्य पुस्तक, स्कूल बैग बांटे और पौधरोपण किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 शिक्षकों को सम्मानित किया।
मंत्री ने कहा कि हम स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। शिक्षकों को भी स्मार्ट बनना चाहिए। ताकि हम बेसिक शिक्षा को खूबसूरत बना सकें। सरकार ने 500 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले। भविष्य में इस प्रकार के और स्कूल खोले जाएंगे।
रोहनिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा में गति व परिवर्तन दोनों लाने का काम किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयसिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी विद्यापीठ बृजेश कुमार राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दिल जीत लिया। इस मौके पर सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक स्कंद गुप्त, महेश चंद्र श्रीवास्तव, महेेंद्र सिंह, श्रीनारायण सिंह, विनोद उपाध्याय, चंद्रावती शर्मा, सनत कुमार सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।