{"_id":"5b216b204f1c1b8c278b5865","slug":"51528916768-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झासी गांव के समीप नेशनल हाइवे पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में आस पास के लोगों ने नेशनल हाइवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, इसकी सूचना परिजनों को दी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा गांव निवासी पाकू विश्वकर्मा उर्फ पप्पू (58) ने चंदौली में साइकिल मरम्मत की दुकान खोल रखी थी। वे प्रतिदिन की भांति साइकिल से दुकान खोलने के लिए घर से निकले जैसे ही वे झांसी गांव के समीप पहुंचे कि वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये । इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में लोगों ने उपचार के लिए हाइवे प्राधिकरण के एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी जब परिवारीजनों को हुई तो रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां परिजनों के करुण रुदन से वहां का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।