फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेन : डरें नहीं विरोध करें, पुलिस पर भरोसा रखें

मेन : डरें नहीं विरोध करें, पुलिस पर भरोसा रखें

Wed, 20 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
मेन : डरें नहीं विरोध करें, पुलिस पर भरोसा रखें
वाराणसी। अगर आपको कोई परेशान कर रहा है, कॉलेज आते-जाते वक्त तंग कर रहा है तो आप उसे बर्दाश्त न करें। गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाएं। पुलिस की मदद लें और पुलिस का सहयोग भी करें। ये बातें मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राआें को संबोधित करते हुए सीओ ज्ञानवापी प्रीति त्रिपाठी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को एंटी रोमियो स्क्वॉड, वुमेन पावरलाइन 1090 और डायल 100 के बारे में बताया। कहा कि अगर कॉलेज आते-जाते कोई परेशान करे तो आप एंटी रोमियो स्क्वॉड की मदद लें। आपके क्षेत्र में स्क्वॉड के जो प्रभारी हैं, उनका नंबर आपके पास होना चाहिए। आपको थाने तक जाने की जरूरत नहीं। इसी तरह आप 1090 पर भी शिकायत कर सकती हैं। यहां आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है इसलिए आप बेझिझक, बिना डरे अपनी बात कह सकती हैं। पुलिस आपकी तत्काल मदद करेगी और तब तक आपके संपर्क में रहेगी जब तक आपकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने बेबाकी से सवाल भी पूछे। पूछा, पुलिस किसी भी घटनास्थल पर समय पर क्यों नहीं पहुंच पाती, पुलिस रिश्वत क्यों लेती है, पुलिस जनता के प्रति संवेदनशील क्यों नहीं होती...? सीओ प्रीति त्रिपाठी ने न सिर्फ उनके सवालों के जवाब दिए बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया कि अगर आप किसी भी पुलिस वाले को कुछ गलत करते देखें तो जरूर टोकें। अगर वो किसी से पैसे ले रहे हैं या बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे हैं तो आप उन्हें टोकें। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस आपकी बात नहीं सुनती या कुछ गलत करती है तो उसकी शिकायत एसएसपी, डीआईजी से भी कर सकते हैं। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत कॉलेज की प्रबंधक डॉ. रितु गर्ग ने किया। आभार प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने ज्ञापित किया। सहायक प्रबंधक अनिल बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed