{"_id":"62cc84ca1c366b6488542f1f","slug":"504-buses-of-roadways-got-etim-varanasi-news-vns663512344","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की 504 बसों को मिला ईटीआईएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की 504 बसों को मिला ईटीआईएम
विज्ञापन
परिवहन निगम वाराणसी क्षेत्र की सभी बसों के लिए सोमवार को इलेक्ट्रानिक टिकट इंडीकेटर मशीन (ईटीआईएम) जारी कर दी गई। इनके प्रयोग से इसी सप्ताह रोडवेज की सभी बसों में यात्रियों को कैशलेस की सुविधा मिलेगी।
पिछले महीने एक दिन के प्रशिक्षण के बाद ईटीआईएम मशीन का इंतजार अब खत्म हुआ। परिवहन निगम की 456 बसों सहित 48 अनुबंधित (परिवहन निगम से मान्यता प्राप्त निजी बस) बसों में अब कैशलेस यात्रा के लिए परिचालकों ईटीआईएम मशीन दी जाएगी। रोडवेज वाराणसी क्षेत्र के प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि मुख्यालय से सभी 504 बसों के लिए मशीन जारी हो गई। मशीन और कंप्यूटर में रूट को इंस्टाल किया जा रहा है यह कार्य एक से दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसी सप्ताह क्षेत्र की सभी बस परिचालकों के पास ईटीआईएम मशीन उपलब्ध होगी।
उन्होंने बताया कि इसके प्रयोग से यात्री डेबिट, क्रेडिट कार्ड सहित यूपीआई और अन्य पेमेंट एप के माध्यम से भुगतान कर कैशलेस यात्रा कर सकेंगे। वाराणसी क्षेत्र के आठ डिपो से प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, शक्तिनगर सहित 12 मार्गों पर बसों का संचालन होता है। अभी इस तरह की सुविधा गाजियाबाद, नेाएडा सहित कुछ डिपो की बसों में सेवा लागू है। अब इसे बनारस में भी शुरू किया गया है जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
इनसेट
यूपीआई से भी कर सकेंगे भुगतान
रोडवेज आठों डिपो से रवाना होने बसों में सफर के दौरान यात्री क्रेडिट या डेबिड कार्ड से स्वैप कर किराए का भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा यूपीआई से भी भुगतान कर सकेंगे। इसके तहत गूगल, फोन पे, पेटीएम के माध्यम से यूपीआई और बार कोड स्कैन कर भुगतान करने की भी सुविधा होगी।