फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   50 teachers absent from schools due to weekly closure

साप्ताहिक बंदी के फेर में विद्यालयों से 50 शिक्षक नदारद

Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
50 teachers absent from schools due to weekly closure
वाराणसी। एक जुलाई से परिषदीय विद्यालय शिक्षकों के लिए खुल गए हैं। स्कूल खुलने के बाद व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए शनिवार को बीएसए राकेश सिंह हरहुआ ब्लॉक में विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें कई विद्यालयों में ताला लटका मिला तो कई विद्यालयों में बिना सूचना के शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने ब्लॉक को छोड़ दूसरे ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। वहां भी कई विद्यालयाें से शिक्षक नदारद थे। विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले 50 शिक्षकों को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनका एक दिन का वेतन भी रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने शनिवार को सबसे पहले हरहुआ के बेलवारिया में निरीक्षण किया। इस दौरान सभी शिक्षक बगैर सूचना अनुपस्थित थे और विद्यालय में कायाकल्प के कई क ार्य अधूरे हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्दहां के निरीक्षण में विद्यालय में ताला लटका था। वहीं प्राइमरी स्कूल मुर्दहां में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित थे। यही स्थिति काशी विद्यापीठ, हरहुआ, चोलापुर, आरजीलाइन, सेवापुरी, चिरईगांव, पिंडरा, बड़ागांव के परिषदीय विद्यालयों की भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed