फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5 year old girl beaten by tuter

मुर्गा बनाकर पीटा, पीठ पर रखा पत्थ्ार

Fri, 22 May 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 22 May 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
5 year old girl beaten by tuter
जंसा थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव स्थित एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार की सुबह होमवर्क पूरा नहीं होने पर पांच साल की मासूम बच्ची प्रताड़ना का शिकार बन गई। कोचिंग सेंटर संचालक ने कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा को मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर ईंट लाद दी। बचने के लिए जब छात्रा भागने लगी तो डंडे से पिटाई भी की। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग सेंटर पर पहुंचे लेकिन तब तक वहां ताला बंद कर आरोपी संचालक भाग निकला। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


कतवारूपुर गांव निवासी मुख्तार नट की पांच वर्षीय पुत्री अस्मीना गांव के ही एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ती है। रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी वह कोचिंग में पढ़ने गई थी। परिवारीजनों का आरोप है कि उसका होमवर्क पूरा नहीं था। इस पर कोचिंग संचालक ने उसे मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट लाद दी। बाद में उसकी पिटाई भी की। किसी तरह भाग कर वह घर आई और पूरे वाकये की जानकारी परिवारीजनों को दी।
विज्ञापन


गुस्साए परिवारीजन कोचिंग सेंटर पर पहुंचे। तब तक कोचिंग में ताला बंद कर आरोपी संचालक भाग जा चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच कोचिंग संचालक के समर्थकों और नट बस्ती के लोगों में झड़प भी हुई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ित परिवारीजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। कोचिंग संचालक का कहना था कि पिटाई और मुर्गा बनाने का आरोप निराधार है। जंसा थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल का कहना था कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed