फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका कर्मियों में रिपोर्टिंग बॉस को लेकर असमंजस की स्थिति

डीरेका कर्मियों में रिपोर्टिंग बॉस को लेकर असमंजस की स्थिति

Mon, 03 Dec 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
डीरेका कर्मियों में रिपोर्टिंग बॉस को लेकर असमंजस की स्थिति
वाराणसी। डीरेका में नई व्यवस्था लागू होने के बाद रिपोर्टिंग अधिकारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मैकैनिकल के कई अधिकारी पहले की ही तरह पीसीएमई (प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर) को रिपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ अधिकारी पीसीईई (प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिक इंजीनियर) के नेतृत्व में काम करने लगे हैं। डीरेका दो खेमे में बंट गया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक डीरेका के आदेश के बाद कारखाने की जिम्मेदारी पीसीएमई से लेकर पीसीईई को दे दी गई। इससे अधिकारियों, कर्मचारियों खासकर मेकैनिकल से जुड़े कर्मियों में जबरदस्त रोष है। 30 नवंबर को पीसीएमई ने रेलवे बोर्ड के नियमों का हवाला देते हुए सभी को पीसीईई को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। तब से आलम यह है कि कई अधिकारी प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर को रिपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिक इंजीनियर के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। कुछ अधिकारी दोनों लोगों को काम की प्रगति और जरूरतों आदि की प्रक्रिया से जुड़े रिपोर्ट प्रेषित कर रहे हैं। अभी तक रेलवे मंत्रालय या बोर्ड इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। इससे डीरेका का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed