फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   40 crore subsidy for films made on UP, the faces of the producers blossomed with the grant

काशी फिल्म महोत्सव: यूपी पर बनी फिल्मों को 40 करोड़ की सब्सिडी, अनुदान से खिल उठे निर्माताओं के चेहरे

Wed, 29 Dec 2021 10:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Dec 2021 10:31 AM IST
सार

बरेली की बर्फी, गुंडा और लैला-मजनू को मिली सब्सिडी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की फिल्म नीति से यूपी के कलाकारों को नया आयाम मिलेगा।
 

विज्ञापन
40 crore subsidy for films made on UP, the faces of the producers blossomed with the grant
काशी फिल्म महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के निर्माताओं को सरकार की तरफ से 40 करोड़ की सब्सिडी बांटी गई। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के मंच पर फिल्म समारोह के दौरान यूपी की कहानी और यूपी में शूट होने वाली फिल्मों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


भोजपुरी जगत और हिंदी फिल्म सिनेमा की कई हस्तियों ने पहल की सराहना की। अनुदान पाने वाली फिल्मों में बरेली की बर्फी, गुंडा, लैला-मजनू, तानाशाह, नागराज समेत हिंदी व भोजपुरी की दर्जनों फिल्में थीं।  अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश सरकार की फिल्म नीति से यूपी के कलाकारों को नया आयाम मिलेगा। पैसे के अभाव में जो लोग प्रदेश से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, उन्हें इस प्रदेश में सुनहरा अवसर मिलेगा। अब मुंबई जैसे महंगे शहर जाने की उन्हें जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन शाम को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कई फिल्में दिखाईं गईं। बंबई का बिगड़ा पानी, लखनऊ चलो अब रानी और फिल्म बंधु की लघु फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के पास 1000 एकड़ में बन रही फिल्म सिटी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस समय प्रदेश भर में 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है। अब मुंबई ही नहीं, बल्कि दक्षिण की काफी फिल्में यहां शूट हो रही है। यहां के विषयों को अगर फिल्मों में उठाया जाता है, तो सरकार ऐसी फिल्मों को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित भी करती है।

वाराणसी में महोत्सव कराने का मकसद काशी की दिव्यता और भव्यता को पूरे देश को दिखाना था। हाल ही में मुंबई गया था, तो पता चला कि वहां करीब 60 फीसदी कलाकार उत्तर प्रदेश से हैं और उनमें सबसे अधिक पूर्वांचल से थे। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नोएडा के विधायक धीरेंद्र सिंह, सांसद रवि किशन, सतीश कौशिक और राजू श्रीवास्तव थे।

काशी अब सिर्फ प्राचीन शहर नहीं...

40 crore subsidy for films made on UP, the faces of the producers blossomed with the grant
मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी अब सिर्फ प्राचीन शहर ही नहीं रहा। यह आधुनिक शहर भी हो गया है। रोडवेज, एयरवेज, पोर्ट, रोड सभी क्षेत्रों में विकास हुए हैं। मंगलवार को काशी फिल्म महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिल्म महोत्सव के लिए संगीत, ज्ञान, अध्यात्म की धरती काशी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।

इतने शानदार आयोजन के लिए यूपी सरकार को बधाई। काशी बदल रही है और बदलाव जुड़ते जा रहे हैं। कॉरिडोर के रूप में ऐसी विरासत बचाने का कार्य 250 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है। कहा कि यह समारोह आगे भी आयोजित होगा। इससे यहां के टूरिज्म के साथ स्थानीय कलाकारों को भी फायदा मिलेगा। कन्वेंशन सेंटर के रूप में पीएम मोदी ने उत्तम स्थान दिया है। इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed