फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में आज से प्रवेश परीक्षाएं

बीएचयू में आज से प्रवेश परीक्षाएं

Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में आज से प्रवेश परीक्षाएं
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए मंगलवार से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले दिन बनारस समेत देश भर में बने केंद्रों पर 65252 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें सबसे अधिक स्नातक में 59834 और स्नातकोत्तर में 5408 अभ्यर्थी शामिल हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिसर में मुख्य द्वार के पास हेल्प डेस्क लगाया गया है, जहां अभ्यर्थी अपने केंद्र के साथ ही परीक्षा संबंधी अन्य समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस बार 4.95 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जो पिछले साल की तुलना में 45 हजार अधिक है। स्नातक के 28 और स्नातकोत्तर के 116 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए 45 शहरों में ओएमआर शीट, 115 शहरों में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। वैसे तो परीक्षा देश भर में हो रही है, लेकिन विश्वविद्यालय परिसर में ही 20 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंता मनोज कुमार पांडेय के निर्देशन में सोमवार को दिन भर परीक्षा की तैयारी चलती रही। उन्होंने बताया कि पहले दिन स्नातक में 3 से 5:30 बजे तक बीएड में 17133, सुबह 9 से 11:30 बजे तक बीकॉम आनर्स में 30624 और सुबह 9 से 11 बजे तक एलएलबी 10092 अभ्यर्थी जबकि बैचलर आफ वोकेशन में 1985 अभ्यर्थी दोपहर 3 से 5:30 बजे तक परीक्षा देंगे। इसी तरह स्नातकोत्तर में सुबह 9 से 11 बजे तक एमएससी एनवायरमेंटल साइंस 1703, एमपीएड 879 और दोपहर 3 से 5 बजे तक एमए लिंग्विस्टिक में 338 और एमएससी फोरेंसिक साइंस में 2488 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed