{"_id":"5adb7ca64f1c1b330a8b5cff","slug":"31524333734-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हिंसा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हिंसा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सामाख्या विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के तीन ब्लाकों में नारी अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को महिला हिंसा, घरेलू हिंसा सहित अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी दी गई।
गुरुवार को रतनपुरा ब्लाक के पहसा स्थित भूधरिया बाबा मंदिर पर नारी अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम समन्वयक कनकलता ने कहा कि हर माह की 14 तारीख को विभाग द्वारा नारी अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा सहित दूसरे मुद्दो की जानकारी देने के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाती है। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना के देवलास में प्राचीन सूर्य मंदिर तथा बड़राव के ब्लॉक परिसर नारी अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला संदर्भ अंजू रानी ने बताया कि तीनों ब्लाकों में आयोजित नारी अदालत में आधा दर्जन महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। साथ ही महिलाओं द्वारा शिकायत के बाद दूसरे पक्ष को लोगों को अगामी नारी अदालत में अपनी बात रखने का समय दिया गया। इस मौके पर इंदू, मंजू, सीमा, आशा, मीरा, दुर्गावती, रिंकू, मिथलेश, रीता, शंकुतला, मंजू, धनेसरा, सविता, सरिता, इंदू आदि मौजूद रही।