{"_id":"5a57d2084f1c1b36198b46b6","slug":"31515704840-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री जी ने हमेशा आदर्शों की राजनीति की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री जी ने हमेशा आदर्शों की राजनीति की
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी ने हमेशा मूल्यों और आदर्शों की राजनीति की। राष्ट्र को समृद्ध करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया। कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर जुमलेबाजों को सत्ता से उखाड़ फेंकने और देश में लोकतंत्र की स्थापना की शपथ ली।
गुरुवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सत्यनारायण मिश्र की अध्यक्षता में पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में जुटे कांग्रेसजनों ने कहा कि शास्त्री जी के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने वालों को शास्त्री जी ने जवानों और किसानों के हित में किए कार्यों का स्मरण रखना चाहिए। आज की हालत यह है कि सीमा पर जवान लगातार शहीद हो रहे हैं वहीं देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने जुमलों का सहारा लेकर देश को धोखा नहीं दिया। ऐसे में उनकी पुण्यतिथि पर हमें शास्त्री जी के जीवन मूल्यों, आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए सतत् संघर्ष का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व पार्षद डॉ जितेंद्र सेठ, प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, गणेश शंकर पांडेय, पार्षद अनीसुर्ररहमान अंसारी, रमजान अली, अरुण शर्मा, वीरेंद्र सिंह, डॉ अनुराग टंडन, बीरेंद्र चौरसिया, प्रमोद वर्मा, केदार यादव, महेंद्र वर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, किशन सेठ, रियाज बबलू, राजू शर्मा, केदार यादव, महेंद्र शर्मा, इस्लाम सरदार आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।