फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30% teachers don't know what is Attention Module

30 फीसदी शिक्षक नहीं जानते क्या है ध्यानाकर्षण मॉड्यूल

Tue, 23 Nov 2021 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
30% teachers don't know what is Attention Module
परिषदीय स्कूलों को प्रेरक स्कूल बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए शिक्षकों को तीन मॉड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉड्यूल के अनुसार शिक्षकों को बच्चों को तैयार करना है। लेकिन वाराणसी मंडल के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को पता ही नहीं है कि ध्यानाकर्षण मॉड्यूल क्या है।
विज्ञापन

आईवीआरएस सैंपल सर्वे में प्रधानाध्यापकों से ध्यानाकर्षण मॉड्यूल के बारे में पूछा गया। इसमें प्रदेश के प्रधानाध्यापकों की स्थिति अच्छी नहीं है। वाराणसी मंडल के जिलों में भी कुछ ऐसा ही हाल है। वाराणसी में जहां 30 प्रतिशत हेडमास्टरों ने स्वीकर किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं गाजीपुर में 26 प्रतिशत शिक्षक, चंदौली में 21 प्रतिशत व जौनपुर में 19 प्रतिशत शिक्षकों को इसके बारे में नहीं जानते हैं।
विज्ञापन

आईवीआरएस सैंपल सर्वे रिपोर्ट बनाने के लिए प्रत्येक जिले में प्रधानाध्यापकों को कॉल कर उनसे ध्यानाकर्षण मॉड्यूल के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रदेश भर के एक तिहाई शिक्षकों को ध्यानाकर्षण मॉड्यूल की जानकारी तक नहीं है। सर्वे रिपोर्ट के बाद शासन ने सभी बीएसए को सख्त निर्देश देते हुए अपने जिले का हाल सुधारने को कहा है। शासन ने सभी शिक्षकों को व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य माध्यमों से सभी शिक्षकों को विभाग द्वारा विकसित तीनों मॉड्यूल के बारे में जानकारी देने की बात कहीं है। ताकि अगले राउंड की कॉलिंग में सभी शिक्षकों को इसकी बेहतर जानकारी हो। बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि सर्वे में सामने आया है कि 30 प्रतिशत शिक्षकों को ध्यानाकर्षण मॉड्यूल के बारे में जानकारी नहीं है। इसके लिए शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित कर इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed