फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला की हत्या कर खेत में शव गाड़ा

महिला की हत्या कर खेत में शव गाड़ा

Fri, 20 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर खेत में शव गाड़ा
ज्ञानपुर/सुरियावां। थाना क्षेत्र के दशरथपुर पलवार गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की लाश खेत में गड़ी हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव से बदबू उठ रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक-दो दिन पूर्व महिला की हत्या करने के बाद लाश को यहां लाकर गाड़ दिया गया था। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी पाकर एसपी राजेश एस समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह शौच जा रहे ग्रामीणों ने खेत में एक स्थान पर मिट्टी खोदी हुई देखा तो आशंकित हो गए। खबर लगते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के अनई सिंह ने मिट्टी हटाया तो खेत में अधेड़ महिला का शव निकला। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। खबर मिलते ही पाली चौकी प्रभारी अखिलेश यादव और एसओ सुरियावां अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी भदोही अभिषेक पांडेय और एसपी राजेश एस मौके पर पहुंच गए। रात आठ बजे तक शव आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को दफन किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार को सुबह वहां कुछ नहीं था। ऐसे में चर्चा है कि बुधवार की रात में ही वहां महिला का शव गाड़ा गया। बताया जाता है कि महिला के शव के समीप भगवान शिव की एक तस्वीर रखी गई थी। पुलिस का मानना है कि अपराधी तस्वीर रखकर पुलिस को गुमराह करना चाह रहे हैं। ग्राम प्रधान बेचन राम ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला का शव बाहर का नहीं दिख रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed