{"_id":"5bfaf90ebdec2241975fec06","slug":"201543174414-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से काशी लौटने लगे रामभक्त, दिल्ली में देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से काशी लौटने लगे रामभक्त, दिल्ली में देंगे धरना
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में रविवार को आयोजित धर्मसभा में भाग लेने के बाद काशी से गए रामभक्त लौटने लगे हैं। विहिप, संघ, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों की ओर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या से लौटने वाले रामभक्तों की मानें तो नौ दिसंबर को दिल्ली में बड़ा धरना होगा। 11 दिसंबर को केंद्र की भाजपा सरकार कोई फैसला लेगी। इसकी घोषणा मंच से साधु संतों ने की। इसके बाद धर्मसभा का समापन हुआ।
मरूधर, गोंडा इंटरसिटी, बरेली, लखनऊ पैसेंजर, कृषक सहित आधा दर्जन ट्रेनों और सैकड़ों बसें बनारस आ रही है। कुछ कार्यकर्ता देर रात तक बनारस पहुंचे तो कुछ सोमवार को लौट आएंगे। विहिप के धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर ने बताया कि अधिकतर कार्यकर्ता काशी रवाना हो गए हैं। कुछ यहां रुके हैं। जो सोमवार को लौटेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि काशी प्रांत के प्रशासनिक जिले काशी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुलतानपुर, जौनपुर और गाजीपुर जिलों के लिए अयोध्या से कार्यकर्ता रवाना हो गए हैं। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख डा. अवनींद्र राय ने बताया कि कार्यकर्ता अयोध्या से लौट रहे हैं। अब आगे 9 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित धरने में शामिल होने की तैयारी की जाएगी।