{"_id":"5c2bcb99bdec2256d57189dd","slug":"191546374041-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट सिटी में प्रवासियों के साथ रहेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट सिटी में प्रवासियों के साथ रहेंगे पीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित होने वाले सम्मेलन के दौरान वह बनारस आएंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री टेंट सिटी में प्रवासियों के साथ ही ठहरेंगे। प्रवासियों के रुकने के लिए ऐढ़े में टेंट सिटी का काम जोरों पर चल रहा है। तीन से साढ़े तीन हजार प्रवासियों के रुकने की व्यवस्था यहां की जा रही है। सम्मेलन के लिए अब तक 3700 प्रवासियों की पंजीकरण भी हो चुके हैं।
रिंग रोड किनारे ऐढ़े गांव में बन रही टेंट सिटी फाइनल लुक 15 से 18 जनवरी के तक दिखने लगेगा। धूल को रोकने के लिए जमीन पर पानी छिड़क कर रोलर चलाया जाएगा। इसके बाद ऊपर से हरे रंग की प्लास्टिक का नेट बिछाया जाएगा। लल्लूजी एंड संस की ओर से 350 बीघा क्षेत्रफल में टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है। यहां आने वाले प्रवासियों के खानपान के साथ खरीदारी का इंतजाम किया गया है। यहां फूड स्ट्रीट विकसित किया जा रहा है। बनारसी साड़ी, लकड़ी उद्योग से जुड़े कई स्टाल लगाए जाएंगे। इसके लिए डीएम कार्यालय में फार्म भरे जा रहे हैं।
------
ठंडे-गरम पानी के लिए अलग-अलग पाइप लाइन
प्रवासियों के लिए ठंडे और गरम पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से की जाएगी। दोनों तरह के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। टेंट सिटी में सीवर सिस्टम विकसित करने के साथ हर टेंट में शौचालय और स्नानागार भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
------
सड़कें, डिवाइडर और हेरिटेज लाइटिंग का काम तेज
एयरपोर्ट से टेंट सिटी तक जाने वाले सभी मार्गों को चमकाने का काम शुरू हो गया है। सड़कें बनाने और रंगरोगन के साथ ही डिवाडरों का निर्माण हो रहा है। हेरिटेज पोल के लिए डिवाइडरों के बीच खुदाई की जा रही है।
------
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पंजीकरण 10 जनवरी तक
सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमान 10 जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक थी मगर मेहमानों की सहूलियत के लिए इसमें 10 दिन की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
कोट्स---
सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ राज्य और विदेश मंत्रालय की टीम भी निगरानी कर रही है।
- सुरेंद्र सिंह, डीएम