{"_id":"5be1fa00bdec2269525f9a81","slug":"191541536256-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में जेटी पर सबसे पहले उतरेगा सीएम का हेलीकाप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में जेटी पर सबसे पहले उतरेगा सीएम का हेलीकाप्टर
Updated Wed, 07 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/ हरहुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को आगमन से पहले आठ नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल की जेटी पर उतारा जाएगा। आठ नवंबर की देर शाम मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। देर रात वह परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस बीच काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा के बाद इस बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे। प्रधानमंत्री के बाबा के दर्शन के लिए भी जाने की योजना है।
अपने संसदीय क्षेत्र के 15वें दौरे में प्रधानमंत्री रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड के लोकार्पण समेत 2400 करोड़ की योजनाओं का दिवाली गिफ्ट देंगे। वह कोलकाता से आ रहे रविंद्रनाथ टैगोर जलपोत का स्वागत करने रामनगर भी जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर जेटी पर उतारने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले आठ नवंबर की देर शाम वाराणसी आ रहे मुख्यमंत्री भी हेलीकाप्टर से रामनगर जाएंगे। उनका हेलीकाप्टर भी जेटी पर उतारा जाएगा। नौ नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है।
दौरे में पीएम मोदी रिंग रोड से सटे वाजिदपुर गांव में जनसभा को भी संबोधित करेेंगे। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। क्षेत्र में सफाई की जा रही है। गांव में प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों को रंग-रोगन कर चमकाया जा रहा है। सभी मकानों के शौचालय पर स्लोगन लिखने का निर्देश दिया गया है। हरहुआ के एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक ने सफाई के लए 134 कर्मचारी लगाए हैं।