फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विद्यार्थियों का सम्मान

विद्यार्थियों का सम्मान

Sun, 22 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों का सम्मान
पीडीडीयू नगर। नगरपालिका इंटर कॉलेज के वीर अब्दुल हमीद सभागार में शनिवार को अमर उजाला की ओर से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 10 वीं और 12वीं की यूपी, सीबीएसई और सीआईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2018 के जिले के टॉपरों और मेधावी 34 विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता। कड़ी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है। सम्मान से कठिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। यह बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी औरों के लिए प्रेरणा हैं। इन बच्चों ने साबित किया है कि मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है। छात्रों की सफलता में इनके अभिभावकों की मेहनत भी छिपी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि सफलता का सम्मान होना चाहिए। अमर उजाला का यह प्रयास अन्य बच्चों को प्रेरित करेगा। इस दौरान 10 वीं और 12वीं की यूपी, सीबीएसई और सीआईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2018 के जिले के टॉपरों और मेधावी 34 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। डीएम के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों ने गौरवान्वित महसूस किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम ने दीप जला कर समारोह की शुरुआत की। 12वीं की प्रियंका और निवेदिता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संचालन जीडी मिश्र ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed