फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़कों के गड्ढे पाटेें, फोटो खींचकर भेजें

सड़कों के गड्ढे पाटेें, फोटो खींचकर भेजें

Sun, 06 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
सड़कों के गड्ढे पाटेें, फोटो खींचकर भेजें
वाराणसी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के काम में तेजी लाएं। कहा कि काम कराते समय गड्ढे पाटने के बाद और उसके पहले के फोटो खीचकर उनके व्हाट्सएप पर भेजें। वहीं, चौैबेपुर में करेंट से दो महिलाओं की मौत के मद्देनजर बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह जर्जर तारों को दुरुस्त करें और ऐसी व्यवस्था करें कि कहीं करेंट न उतरे। वह शनिवार को अपने कार्यालय में विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने थाना दिवस और संपूर्ण समाधान दिवस के लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने की हिदायत दी। साथ ही आईपीडीएस के तहत विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने और पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजनान्तर्गत ग्रामीण विद्युतीकरण के कार्य को समय पर पूरा कराने का निर्देश किया। 102 और 108 एंबुलेंस के ईंधन की समस्या को संज्ञान में लेते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देशित किया। पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान खराब हैंडपंपों को जल निगम के अभियंता संबंधित ग्राम पंचायतों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन

गाजीपुर में पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा न होने पर जल निगम के अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश डीएम को दिया। कहा कि अक्तूबर तक काम पूरा नहीं होता तो अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई होगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कार्य संतोषजनक न होने पर डीएम को मानीटरिंग करने को कहा। बैठक में डीएम वाराणसी योगेश्वर राम मिश्र, जौनपुर के सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम जौनपुर और सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed