फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   190 companies gave 810 offers in two days

दो दिन में 190 कंपनियों ने दिए 810 आफर

Fri, 03 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
190 companies gave 810 offers in two days
आईआईटी बीएचयू में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दिन तक 750 से अधिक छात्रों का चयन हो चुका है। अब तक की प्रक्रिया में बुधवार को सबसे अधिक 2.05 करोड़ का पैकेज मिला था, जबकि दूसरे दिन के पहले स्लॉट में सबसे अधिक 35 लाख का पैकेज छात्रों को मिला। जैसे-जैसे प्रक्रिया आगे बढ़ती जा रही है, छात्रों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

आईआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के देखरेख में चल रहे कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल कुल 1365 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसके हिसाब से ही साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है। राजपुताना छात्रावास में बृहस्पतिवार तक कुल 190 कंपनियों ने 810 ऑफर दिए। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल इस समय तक 142 कंपनियों ने 498 ऑफर दिए थे। इस हिसाब से इस बार अधिक है। बृहस्पतिवार को पहले स्लॉट तक 37 कंपनियों ने 140 ऑफर दिए। इसमें सबसे अधिक 35 लाख सालाना जबकि सबसे कम 12 लाख का पैकेज छात्रों को मिला। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि प्लेसमेंट की प्रक्रिया में अब तक पंजीकृत कुल छात्रों में आधे से अधिक का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed