फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गोदौलिया से मैदागिन की ओर नहीं जाएंगे तीन-चार पहिया वाहन

गोदौलिया से मैदागिन की ओर नहीं जाएंगे तीन-चार पहिया वाहन

Wed, 14 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
गोदौलिया से मैदागिन की ओर नहीं जाएंगे तीन-चार पहिया वाहन
वाराणसी। गोदौलिया से मैदागिन के बीच जाम की समस्या को देखते हुए तीन-चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। एसएसपी ने वन-वे व्यवस्था लागू कर तय किया है कि 15 नवंबर से रोजाना सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक गोदौलिया से मैदागिन की ओर तीन-चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। इसके साथ ही इस मार्ग से जुड़ी गलियों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इस प्रतिबंध में स्कूल वाहन, ठेला और रिक्शा को भी शामिल किया गया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मैदागिन से गोदौलिया की तरफ तीन-चार पहिया वाहन पहले की ही तरह जाएंगे। गोदौलिया से मैदागिन की तरफ जाने वाले तीन-चार पहिया वाहन रामापुरा, नई सड़क, लहुराबीर होते हुए जाएंगे। मैदागिन से गोदौलिया के बीच वही ई-रिक्शा जाएंगे जिन्हें क्यूआर कोड आवंटित किया गया है। गुरुबाग की तरफ से आने वाले आटो और ई-रिक्शा को मजदा सिनेमा गेट से आगे गिरजाघर चौराहा की ओर नहीं आने दिया जाएगा। सोनारपुरा की ओर से गोदौलिया चौराहा की ओर आने वाले आटो और ई-रिक्शा जंगमबाड़ी मठ तक ही आएंगे और वहीं से वापस होंगे। लहुराबीर की तरफ से आने वाले आटो और ई-रिक्शा बेनिया तिराहे से आगे नहीं जाएंगे और वहीं से वापस लौटेंगे। रेवड़ी तालाब चौराहा की तरफ से आने वाले आटो और ई-रिक्शा गिरजाघर चौराहा से पहले ही बाएं मुड़ कर गुरुबाग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed