फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर सात लाख मांगे

वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर सात लाख मांगे

Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर सात लाख मांगे
वाराणसी। लखनऊ स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के सहपाठी ने सात लाख रुपये न देने पर उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी है। सहपाठी की धमकियों से तंग आकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी तो वह उसके परिजनों को कॉल कर धमकाने लगा। छात्रा के एसएसपी से गुहार लगाने के बाद शुक्रवार को कैंट थाने मेें कानपुर के सिकंदरा के मोहम्मद नगर टाउन एरिया निवासी आशीष कुमार के खिलाफ छेड़खानी, रंगदारी मांगने, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सारनाथ थाना के पहड़िया क्षेत्र निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से 2017 में बीटेक कर रही थी। इसी दौरान सहपाठी आशीष से दोस्ती हुई तो उसने अपने साथ उसकी फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आशीष छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आशीष ने धमकाया कि वह उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। ऐसा न करने के लिए उसने घर से सात लाख रुपये लाकर देने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रा ने आशीष के डर से पढ़ाई छोड़ दी और घर आकर रहने लगी। इस पर आरोपी परिजनों को कॉल कर रुपये मांगने लगा। मुंहमांगी रकम न देने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। छात्रा और उसके परिजनों ने आशीष को समझाया लेकिन उसने एक न सुनी, तब जाकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed