फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बास्केटबाल ने बरखा को काशी से पहुंचाया अमेरिका

बास्केटबाल ने बरखा को काशी से पहुंचाया अमेरिका

Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबाल ने बरखा को काशी से पहुंचाया अमेरिका
वाराणसी। काशी से अमेरिका की बास्केटबाल यात्रा बरखा के लिए बेहद यादगार रही है। आठ सालों का खेल का सफल चुनौतियों से भरा रहा। बरखा आज बास्केटबाल का प्रशिक्षण और अपनी पढ़ाई अमेरिका में कर रही है। बेहद मध्यम परिवार से संबंध रखने वाली बरखा ने बास्केटबाल में मेहनत के दम पर यह मुकाम पाया है।
विज्ञापन

शिवपुर के सरसौली गांव के सोनकर परिवार में जन्मी बरखा को बचपन से ही खेल का ऐसा जुनून सवार हुआ कि आठ साल की उम्र में ही उसने बास्केटबाल की दुनिया में कदम रख दिया। लड़कों जैसी कदकाठी वाली बरखा का आज अमेरिका भी मुरीद है। बरखा की प्रतिभा को देखते हुए अमेरिका ने उसे गोद ले लिया है। बरखा के पिता भोलानाथ सोनकर अपने घर में ही स्कूटर मिस्त्री का काम कर परिवार चलाते हैं।
विज्ञापन

बरखा ने पहला मैच सुधाकर बालिका इंटर कालेज में खेला और जीत हासिल की। बरखा के कौशल को देखते हुए राजेश सिंह दोहरी ने उसकी मुलाकात बास्केटबाल के कोच हरजिंदर सिंह से कराई। उनकी देखरेख में बरखा ने पहला पुरस्कार सहारनपुर में जीता। इसके बाद इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भोपाल, दिल्ली, लुधियाना एवं जयपुर में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वर्ष 2010 में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबाल खिलाडि़यों के लिए चयन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें यूपी से बरखा का चयन हुआ। उसका उम्दा प्रदर्शन देख यूएसए के खेल प्रशिक्षकों की पहल पर अमेरिका ने उसे गोद ले लिया। अंडर-18 में जूनियर इंडियन टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। बरखा ने बताया कि वह सिंह सिस्टर्स की दिव्या सिंह को अपना रोल मॉडल मानती है। जो भी हूं उसमें मां-पिता का योगदान बताती है। बरखा मौजूदा समय अमेरिका में आईएमजी एकेडमी में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed