फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   18 people who escaped from the Quarantine Center were caught.

क्वारंटीन सेंटर से फरार 18 लोग पकड़े गए 0

Thu, 23 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
18 people who escaped from the Quarantine Center were caught.
सोनभद्र। संत कीनाराम पीजी कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से फरार 18 लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से गठित पांच टीमों ने मध्य प्रदेश, झारखंड व मिर्जापुर में दबिश दी। बुधवार की रात से शुरू की गई छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार को दिन भर फरार लोगों के संभावित ठिकानों पर चलती रही। परिणाम स्वरूप सभी 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने नौ लोगों को झारखंड में ही क्वारंटीन करा दिया, जबकि नौ लोगों को हिरासत में लेकर राबर्ट्सगंज कोतवाली ले आई। उधर, ओबरा मस्जिद में पिछले दिनों पकड़े गए 17 मुस्लिमों सहित 19 लोगों में से 15 की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं आई है जबकि तीन अन्य के सैंपल अभी भेजे ही नहीं गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 17 क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए लोगों में से 314 के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए थे। इनमें से 285 की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव हैं। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी एवं पीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता के पद कार्यरत भरत सिंह की तहरीर पर संत कीनाराम पीजी कॉलेज क्वारंटीन सेंटर से भागे 18 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि 16 अप्रैल को कार्य के दौरान दोपहर दो बजे संत कीनाराम पीजी कॉलेज क्वारंटीन किए गए लोगों की गणना की गई तो 183 में से तीन कम मिले। इसके बाद 17 अप्रैल को उनके अलावा क्रमश: रमाशंकर राम सहायक अभियंता, दिनेश गिरि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं संजय कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी द्वारा गणना की गई तो 18 व्यक्ति अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed