{"_id":"5b539f4f4f1c1b48748b63d2","slug":"171532206927-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के विरोध के बावजूद रिंग रोड फेज-2 का हुआ सीमाकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के विरोध के बावजूद रिंग रोड फेज-2 का हुआ सीमाकंन
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जामुराद। क्षेत्र के हरपुर गांव में शनिवार को रिंग रोड फेज-2 से प्रभावित किसानों के विरोध के बावजूद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सीमांकन किया गया। दूसरी ओर किसान सड़क के किनारे बैठकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। एसडीएम राजातालाब अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम व मिर्जामुराद, रोहनियां, जंसा थाने की पुलिस व एनएचआई के लोग मौके पर पहुंचकर पोकलैंड मशीन लेकर पूरे रास्ते को नाकाबंदी कर सीमांकन किया गया। दूसरी ओर सीमांकन का विरोध कर रहे किसान यूनियन मोर्चा के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य योगिराज पटेल के नेतृत्व में किसान सड़क के किनारे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जब तक भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत उचित प्रतिकर और पुनर्वास विस्थापन पैकेज का लाभ नहीं मिल जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर पूरे रास्ते को पुलिस नाकाबंदी कर सीमांकन करवा वापस लौट गए।
विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों में वीरेन्द्र यादव, अशोक प्रजापति, आदित्य रॉय, मुरारी लाल, गोपाल, लखपति देवी, जय देवी, निर्मला देवी, संतरा देवी, रेखा देवी आदि शामिल रहे। योगीराज ने घोषणा किया कि सोमवार को राजातालाब तहसील गेट पर मुआवजा संबंधी मांगों को लेकर प्रभावित किसान धरना प्रदर्शन करेंगे।