फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रतिबंधित क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण 0

प्रतिबंधित क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण 0

Mon, 14 May 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण 0
वाराणसी। जिम्मेदारों की आंखों के सामने शहर में अवैध निर्माणों का जाल बिछने और बुनियादी सुविधाओं के साथ पर्यावरण ध्वस्त होने के बाद अब सारनाथ भी इसी राह पर है। अपनी ऐतिहासिकता और प्राचीनता के लिए पूरी दुनिया में ख्यात तथागत की यह उपदेश स्थली अवैध निर्माणों से घिरती जा रही है। पुरातात्विक स्थलों के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी धड़ल्ले से अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं और उच्चाधिकारी बेखबर बने बैठे हैं। सब कुछ आंखों के सामने होने के बावजूद उन्हें हालात पता ही नहीं। जबकि, वीडीए, एएसआई और नगर निगम के मुलाजिमों की मिलीभगत से ही यह सारा खेल चल रहा है। नियम-प्रावधानों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इससे न सिर्फ पुरातात्विक स्थलों का वजूद खतरे में है बल्कि यहां की हरियाली पर भी ग्रहण लग रहा है।
विज्ञापन

धार्मिक-आध्यात्मिक स्थल होने के साथ ही पर्यटन के लिए दुनिया भर में ख्यात सारनाथ में रोजाना बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी और बौद्ध अनुयायी पहुंचते हैं। नगर निगम सीमा का यह इकलौता क्षेत्र है, जहां पर्यावरण और हरियाली अब भी बेहतर है। लेकिन, अवैध निर्माणकर्ताओं और सरकारी अफसरों-मुलाजिमों के गठजोड़ की नजर यहां भी गड़ गई है। पुरातात्विक स्थलों के समीप के सौ मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में भी धड़ल्ले से अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं। पिछले छह महीनों के अंदर 20 से अधिक छोटे-बड़े निर्माण प्रतिबंधित क्षेत्र में हुए हैं और इनमें कुछ नए वाणिज्यिक भवन भी शामिल हैं। मौजूदा समय भी कई अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है लेकिन आपत्ति जताने या रोकने वाला कोई नहीं। अवैध निर्माणों को जल्द हटाया नहीं गया तो सारनाथ के वजूद को संरक्षित रख पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed