फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टॉवर वैगन हुआ बेपटरी, परिचालन प्रभावित

टॉवर वैगन हुआ बेपटरी, परिचालन प्रभावित

Fri, 29 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
टॉवर वैगन हुआ बेपटरी, परिचालन प्रभावित
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर टॉवर वैगन बेपटरी हो गया। इसके चलते सात, आठ और नौ नंबर के सिग्नल फेल हो गए और ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया। इसके चलते दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित रहीं। प्रथम दृष्टया डिरेलमेट का कारण रेड सिग्नल के बावजूद टॉवर वैगन का आगे बढ़ जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कैंट के प्लेटफार्म नंबर सात-आठ के बीच गुड्स लाइन पर गुरुवार दोपहर टॉवर वैगन बेटपरी होने से चार घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। टॉवर वैगन काशी स्टेशन पर वायर मेंटीनेंस के बाद लौट रहा था। सिग्नल रेड होने के बाद भी चालक ने वैगन आगे बढ़ा दिया। इससे वैगन बेपटरी हो गया। बेपटरी होने से सात, आठ और नौ नंबर प्लेटफार्म के सिगनल फेल हो गए। मैनुअल तरीके से गाड़ियों को आगे बढ़ाया गया। इसके चलते काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी अप और डाउन, गोंडा इंटरसिटी अप और डाउन, गाजीपुर डीएमयू समेत एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। दोपहर बाद 3:45 बजे इसे पटरी पर लाया गया।
विज्ञापन

----------
ट्रेन ने छह घंटे में तय किया छह किमी का सफर
सारनाथ एक्सप्रेस ने गुरुवार को कादीपुर से सारनाथ लगभग छह किलोमीटर का सफर छह घंटे में तय किया। इसके बाद भी कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते कई बार यार्ड में रुका। इसे लेकर यात्रियों में जबरदस्त नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed