फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भैया दूज के लिए बाजार में डिजाइनर भड़ेहर

भैया दूज के लिए बाजार में डिजाइनर भड़ेहर

Thu, 19 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
भैया दूज के लिए बाजार में डिजाइनर भड़ेहर
वाराणसी। भैया दूज पर भाईयों को दाना-मिठाई खिलाने वाली बहनें डिजाइनर भड़ेहर को सजाने-संवारने में जुटी हैं। बाजार में भी कई रंगों के भड़ेहरों की भरमार है। नीचे कसोरा होता है। इसके ऊपर एक बड़ा कलश, इसके बाद छोटा कलश और इससे उपर एक और छोटा कलश रखा गया है। सबसे ऊपर छोटा बंद गुंबद वाला कलश है। इन्हीं कलशों में दाना और मिठाई के अलावा चीनी का घरिया रखकर भाई को भैया दूज पर खिलाया जाता है। भाई के लंबी आयु की कामना बहनें करती हैं। पहले यह पकी मिट्टी के रंग का ही होता था लेकिन अब यह लाल, सिल्वर, हरा और नीले रंग का भड़ेहर बन रहा है। इसे गोटा और लेस से सजाया जा रहा है। बाजार में इसकी कीमत भी 20 रुपये से लेकर 80 रुपये तक है। महमूरगंज, लंका, भोजूबीर, पांडेयपुर, चौक, दशाश्वमेध, चेतगंज आदि इलाकों में भड़ेहर की एक से बढ़कर एक वेरायिटी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed