फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी को स्मार्ट बनाने का खाका पहली बार खींचा था वेंकैया ने

काशी को स्मार्ट बनाने का खाका पहली बार खींचा था वेंकैया ने

Sun, 06 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
काशी को स्मार्ट बनाने का खाका पहली बार खींचा था वेंकैया ने
वाराणसी । उप राष्ट्रपति पद पर वेंकैया नायडू के निर्वाचित होने के बाद शनिवार की शाम काशी में जश्न का माहौल बन गया। ढोल, नगाड़ों पर भाजपा कार्यकर्ता थिरकने लगे। आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटी गई। वेंकैया नवंबर 2013 में पीएम नरेंद्र मोदी के परचा दाखिला में काशी आए थे। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के रूप में भोले की नगरी से ही प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की। काशी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का खाका भी उन्होंने ही खींचा था।
विज्ञापन

वेंकैया के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद भाजपा काशी क्षेत्र के गुलाब बाग कार्यालय पर देर शाम भाजपाई ढोल -नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। इस दौरान गोदौलिया चौराहे के अलावा कई जगहों पर आतिशबाजी हुई। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। मोदी के पीएम बनने के बाद काशी के विकास की नींव वेंकैया ने ही पहली बार रखी थी। काशी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के अलावा हृदय के अलावा अन्य विकास योजनाओं के तहत इसे संवारने का खाका खींचने का श्रेय उन्हीं को जाता है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने बताया कि पीएम जन धन योजना की शुरुआत काशी में वेकैंया नायडू ने ही सांस्कृतिक संकुल से कराई थी। शाम को उनके उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने की जानकारी मिलने के बाद भाजपाइयों में जश्न का माहौल बन गया। जिला एवं महानगर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में गुलाब बाग पहुंच गए। इसमें क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मनीष कपूर, दिलीप सिंह पटेल, डॉ. अशोक राय, मीना चौबे, सीता मिश्रा, नृपेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश आर्य, संतोष सोला समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुलाब बाग पहुंचकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed