फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला का शव मिला, हत्या की आशंका
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को तड़के सड़क किनारे एक टिनशेड में खून से लतपथ 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर सुनते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अमहदगंज के भीड़ भाड़ इलाके से भोर में ही वाहनों का आवागमन शुरू हो जाता है। सुबह उधर से आते जाते लोगों की नजर टिनशेड में महिला की लाश पर पड़ी तो सकते में आ गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर काफी लोग जुट गए। शव को देखने की होड़ मच गई। लेकिन कोई शव की पहचान न कर सका। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई जिसने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन अफसफ रही। मौके पर जुटे लोग उस महिला को उसी क्षेत्र में लावारिस घूमने वाली तीन महिलाओं में से एक को बताया। हलांकि पुलिस अभी भी उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शव को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। कुछ ने बताया कि जिस प्रकार से उक्त महिला दिन भर घूमती रहती थी उससे प्रतीत होता है कि रात किसी वाहन से धक्का लग गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि लोग यह कहते भी मिले कि किसी ने गलत नीयत से उसकी हत्या कर फेंक दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रयास है कि महिला की शिनाख्त हो जाए ताकि कुछ और बिंदुओं पर विचार किया जा सके। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है जिससे मौत के कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed