फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन तलाक बिल को मुस्लिम महिलाओं का समर्थन

तीन तलाक बिल को मुस्लिम महिलाओं का समर्थन

Fri, 29 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक बिल को मुस्लिम महिलाओं का समर्थन
वाराणसी। लोकसभा में तीन तलाक विधेयक गुरुवार को पेश किया गया। इस खुशी में मुस्लिम महिला फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान में महिला कचहरी का आयोजन किया। इस दौरान महिलाएं टीवी पर नजरें गड़ाए हुई थीं। मुस्लिम महिलाओं ने लोकसभा में तीन तलाक विधेयक के विरोध में आए ओवैसी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

महिला कचहरी में फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने तीन तलाक विधेयक का प्रस्ताव रखा तो सभी महिलाओं ने हाथ उठाकर विधेयक का समर्थन किया। उन्हाेंने कहा कि हलाला एक अपराध है और इसे करने वाले और प्रेरित करने वाले दोनों पर रेप का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। तीन तलाक देने वालाें को कम से कम सात साल की सजा होनी चाहिए। तीन तलाक का खत्म होना भारत की मुस्लिम महिलाओं के हक में ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन

फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य नजमा परवीन ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड तीन तलाक का विरोध कर मुस्लिम महिलाओं का विरोध कर रहा है। संस्थान की महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि हर निकाह का कानूनी पंजीकरण अनिवार्य हो। तीन तलाक खत्म होने से महिलाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तीन तलाक को खत्म करने की लड़ाई में लगे लोगाें ने अब राहत की सांस ली है। महिला कचहरी में शबाना बानो, नजमा बीबी, मुन्नी बेगम, मुमताज अंसारी, शहनाज अंसारी, कौसर जहां, अहसीन अंसारी, सोगरा बेगम, नजीरुन निसां, बिल्किस बेगम, नरगिस बानो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed