{"_id":"5a4555884f1c1bc5668b7cc6","slug":"161514493320-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमर नृत्य पर बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमर नृत्य पर बटोरी तालियां
Updated Fri, 29 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। गुरुनानक इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंजाबी डांस, राजस्थानी लोक संगीत घूमर नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्राओं ने जहां दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा वहीं एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर दर्शकों ने भी ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कमच्छा स्थित परिसर में दोपहर एक बजे सरस्वती वंदना के साथ शुरू कार्यक्रमों का सिलसिला शाम पांच बजे तक चला। ना काटो मुझे बड़ा दुखता है गीत के माध्यम से छात्राओं ने तेजी से हो रही पेड़ों की कटान और उससे पर्यावरण के खतरे को दर्शाते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इसके अलावा बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देने आदि पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने छात्राओं को बधाई देते हुए नए साल से कक्षा 6 से 12 तक केवल छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू कराने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि ट्रोमसो विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बलप्रीत सिंह ने बच्चों को बधाई दी। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य माधवी धीर और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रधानाचार्य गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज जगजीत कौर ने किया। कार्यक्रम का संचालन नीलाब यादव, शैलेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान दमनप्रीत कौर सहित कई लोग मौजूद रहे।