फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इमाम अली की शहादत पर उठा तुरबत का जुलूस

इमाम अली की शहादत पर उठा तुरबत का जुलूस

Sun, 26 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
इमाम अली की शहादत पर उठा तुरबत का जुलूस
वाराणसी। शिया मुसलमानों के पहले इमाम और पैगंबर साहब के चचेरे भाई इमाम अली की शहादत को इस वर्ष 1400 साल पूरे हो गए। इमाम अली की शहादत की याद में शहर के दालमंडी इलाके से अलम व तुरबत का जुलूस निकाला गया जो लल्लापुरा स्थित दारगाह ए फ ातमान में खत्म हुआ। इस दौरान भारी संख्या में शिया संप्रदाय के लोग हाय अली की सदा लगाते और मातम करते चल रहे थे। जुलूस अपने कदीमी रास्तों दालमंडी, नई सड़क, शेख सलीम फ ाटक, कालीमहल, पितरकुंडा, लल्लापुरा होते हुए दरगाह ए फ ातमान में समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जुलूस उठने से पूर्व दालमंडी के चाहमामा इलाके में मीर नादे अली की मस्जिद में मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि इमाम अली जब 19 रमजान सन 40 हिजरी को मस्जिदे कूफ ा में दाखिल हुए थे उनका कातिल अब्दुर्रहमान इब्ने मुलजिम मस्जिद में सोया हुआ था। आप ने उसे बेदार किया और नमाज की तरफ आमादा होने को कहा। कुछ ही देर बाद जब इमाम नमाजे फ ज्र के पहले सजदे में गए तो अब्दुर्रहमान ने इमाम अली के सर पर जहर बुझी तलवार से वार कर दिया। मौलाना ने बताया कि इमाम अली का किरदार ऐसा था कि जब उनके बेटे इमाम हसन अब्दुर्रहमान को रस्सियों से बांधकर उनके सामने लाए तो उन्होंने उसके हाथ खोलने को कहा। इमाम अली तीन दिनों तक तड़पते रहे। उनकी शहादत 21 रमजान को हुई। बाद मजलिस शबीहे ताबूत और अलम बरामद हुआ। इसमें अंजुमन हैदरी चौक बनारस ने नौहाख्वानी व मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed