फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हड़ताल रहा जारी, ट्रकों के थमे रहे पहिए

हड़ताल रहा जारी, ट्रकों के थमे रहे पहिए

Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल रहा जारी, ट्रकों के थमे रहे पहिए
वाराणसी। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जहां ट्रकों के पहिए थमे रहे तो वहीं बुकिंग व लोडिंग, अनलोडिंग ठप रही। उधर ट्रांसपोर्टराें के विभिन्न संगठन बैठक व जनसंपर्क के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने में जुटे रहे। जरूरी सेवाओं को छोड़ दिया जाए तो शनिवार को सड़कों पर ट्रक नजर नहीं आए।
विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार को पांच सौ से ज्यादा ट्रांसपोर्टरों में ज्यादातर हड़ताल में शामिल रहे। लहरतारा में सड़कों के किनारे ट्रकें पूरे दिन खड़ी रहीं। कैंट, रामकटोरा, नाटी इमली सहित कई जगहों पर बुकिंग कराने पहुंचे लोगों को ट्रांसपोर्टरों ने मना कर दिया। बनारस गुड्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने कार्यालय व गोदाम बंद रखे। एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवचंद तिवारी के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों की पद यात्रा लहरतारा ट्रांसपोर्ट एरिया में निकाली गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा तो जरूरी सामान का परिवहन भी रोक दिया जाएगा। पदयात्रा में सूर्यमणि तिवारी, रजित यादव, अश्विनी दूबे, कमलेश यादव, शशि पांडेय, अरुन सिंह, रिंकू मिश्रा, भरत सिंह, ओपी तिवारी, नितिन पांडेय, महेंद्र, आशीष, मुन्ना दूबे, डीके मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस नई दिल्ली के आह्वान पर वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर रहे। लहरतारा में बैठक हुई, जिसमें हड़ताल में सहयोग दे रहे ट्रांसपोर्टराें का उत्साह बढ़ाया गया। साथ ही भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। उपाध्यक्ष पूरण सिंह बैठक में बीएन सिंह, ओपी तिवारी, एसपी श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, संजय सिंह इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में लहरतारा से चांदपुर तक जनसंपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। इसमें आशीष श्रीवास्तव, आरपी दुबे, ताराशंकर वर्मा, संतोष कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र मित्तल, विनोद शुक्ला, विवेक तिवारी, सचिन सूरी इत्यादि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed