फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रचंड गर्मी से बेहाल होने लगे लोग

प्रचंड गर्मी से बेहाल होने लगे लोग

Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी से बेहाल होने लगे लोग
ज्ञानपुर। गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को सुबह नौ बजे ही पारा 35 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोग बेचैन हो उठे है। जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहा। हफ्तेभर से अधिक समय से 40 डिग्री के ऊपर रह रहा जिले का तापमान सामान्य जनजीवन के लिए मुश्किलों का सबब बन चला है। गर्मी के मद्देनजर कई विद्यालयों ने अपना समय बदल दिया है। वहीं, बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन के लिए डीएम से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सूर्यदेव आग उगलने लगे हैं। सुबह सात बजे ही चिलचिलाती धूप अप्रैल में ही जून की गर्मी का अहसास दिलाने लगी है। इस बीच बिजली की मनमानी कटौती से हालात और विकट हो गए हैं। सोमवार को सुबह हुई तो उमस के कारण वातावरण जून की गर्मी का एहसास दिला रहा था। सात बजे ही चिलचिलाती धूप ने पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया। नौ बजे के बाद चिलचिलाती धूप कांटे की तरह चुभने लगी और लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। इस समय तक जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, लेकिन गर्म तासीर के कारण वह जनजीवन को झुलसाती रहीं। प्रचंड धूप और गर्मी ने रोजमर्रा की जीवनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है। सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से लौटते समय छोटे बच्चों को हो रही है। बच्चों को हीट स्ट्रोक का शिकार होने का खतरा बढ़ गया है। इसके मद्देनजर कई विद्यालयों ने स्कूल संचालन का समय बदल दिया है। सेंट थॉमस गोपीगंज का समय साढ़े सात बजे से सुबह से घटाकर सात बजे कर दिया गया है। अब विद्यालय की छुट्टी साढ़े 12 की बजाए 11.30 बजे होगी। इसी तरह अन्य विद्यालयों ने भी समय में परिवर्तन किया है। परिषदीय विद्यालयों का संचालन सुबह आठ बजे से एक बजे तक हो रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गर्मी को देखते हुए विद्यालयों को सुबह सात बजे से 11 बजे संचालित करने के लिए जिलाधिकारी को लिखकर अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed